Home
Unlabelled
बदायूं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत जनपद की समस्त तहसीलों में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में विभिन्न धर्मों के 129 वर-वधु विवाह बंधन में एक दूजे के हुए। उत्तर प्रदेश शासन के आबकारी आयुक्त/जनपद के नोडल अधिकारी धीरज साहू ने जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के साथ आयोजन स्थल पर पहुँचकर व्यवस्थाओं को देखा और प्रसन्नता जताई। तहसील सदर में 32 जोड़े, दातागंज में 21, बिसौली में 31, सहसवान में 24एवं बिल्सी में 21 कुल 129 जोड़े जीवनसाथी बने, जिसमें सभी तहसीलों में हिन्दू सामुदाय के 121 एवं तहसील सहसवान में मुस्लिम सामुदाय की 03 एवं तहसील सदर में 05 शादियां शामिल हैं। मंगलवार को तहसील सदर का सामूहिक विवाह कार्यक्रम जिलाधिकारी के शिविर कार्यालय स्थित प्रांगण में आयोजित हुआ। शेखूपुर विधानसभा के विधायक धर्मेन्द्र शाक्य अपनी धर्मपत्नी सहित विवाह समारोह में शामिल हुए। विधायक ने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि जीवन में सबसे बड़ा दान कन्यादान ही माना जाता है। डीएम ने कहा कि नवदपत्तियों को आर्शीवाद देते हुए कहा कि उनकी कामना है कि सभी जोड़े अपने वैवाहिक जीवन में सदा खुश रहें। ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहेंगे जिससे समाज में आपसी मतभेद दूर होगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि सरकार इस प्रयास से अब माता-पिता पर लड़कियां बोझ नहीं बनेंगी। जिलाधिकारी धर्मपत्नी विजया सिंह ने कहा कि सभी जोड़े अपने वैवाहिक जीवन में सदा खुश रहें और ईश्वर की कृपा इन पर बनी रहे। राणा प्रताप सिंह सहित भाजपा के अन्य प्रतिनिधियों ने भी वरवधु को आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों ने भी नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। डीएम ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सहयोग करने वाले सामाजिक संगठनों का भी आभार व्यक्त किया। Indianews24 उपहार स्वरूप दी गई यह सामग्री-मुख्यम��
Post A Comment: