पश्चिम बंगाल । राज्‍य में दो सड़क हादसों में गुरुवार को 13 लोगों की मौत हो गई। इसमें 11 अन्य घायल हो गये। दक्षिण 24 परगना जिले में हुई सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। मालदा में हुए हादसे में छह लोगों की जान चली गई। मरने वालों की संख्‍या बढ़ भी सकती है।

पुलिस ने बताया कि दक्षिण 24 परगना जिले में एक एमयूवी गाड़ी सड़क के किनारे एक तालाब में गिर गई। इसमें सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों और दो अन्य लोगों की मौत हो गई। वे लोग कोलकाता हवाईअड्डे से लौट रहे थे। यह दुर्घटना सुबह छह बजे हुई। बिष्णुपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उचेखली में बारिश के दौरान चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने बताया कि तालाब में डूबने की वजह से तीन महिलाओं समेत सभी सातों लोगों की मौत मौके पर ही हो गई।गए। पुलिस ने बताया कि एसयूवी में सवार लोग एक शादी समारोह में जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने बताया कि दुर्घटना कालियाचक पुलिस थाने के अंतर्गत बाखरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर हुई। एसयूवी में सवार लोग शादी में जा रहे दूसरे वाहन का इंतजार कर रह थे। उन्होंने बताया कि ये लोग जिले के ही कालियाचक से गजोल जा रहे थे।
श्री राजोरिया ने बताया कि रात करीब साढ़े बारह बजे हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि एसयूवी सड़क से नीचे गड्ढे में गिर गई। एसयूवी में सवार 17 लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोगों की मौत मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान हुई, जहां सभी घायलों को तुरंत ले जाया गया था। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को कोलकाता के एक अस्पताल में रेफर किया गया। इनमें से एक की मौत रास्ते में हो गई। बाकी घायलों का मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद लॉरी चालक फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने बाद में उसे गजोल से गिरफ्तार कर लिया।

Share To:

Post A Comment: