संवाददाता, सिकरारा(जौनपुर)

प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री मोती सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति समाज के लिए आत्म-बलिदान देता है। समाज उसे अमर बना देता है। निःस्वार्थ सेवा भाव ही माता सेवक उपाध्याय के कामयाबी का मूलमन्त्र था। वे हमेशा किसान, गरीब, पिछड़ों और समाज के पिछले कतार में खड़े लोगो के लिए संघर्ष करते थे। उनके आदर्शो पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वे शुक्रवार को भुइला गांव में भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी के पिता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष माता सेवक उपाध्याय के पांचवी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय उपाध्याय कभी भी राजनीति को व्यवसाय नही समझे, वे जीवन पर्यंत अपने उसूलों, सिद्धान्तों पर अडिग रहे कभी भी किसी भी परिस्थिति में उससे समझौता नही किये। उनकी

पुत्री सीमा द्विवेदी व पुत्र सुधाकर उपाध्याय के साथ परिवार के सभी सदस्य उनके विरासत को बखूबी सवारने के साथ उनके बताए गए रास्तो का अनुसरण कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी रहे है। 

राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा स्व माता सेवक उपाध्याय का सारा जीवन समाज के लिए समर्पित रहा। अच्छे कार्य करने वाले लोग कभी मरते नहीं है।  लोग उसकी अच्छाइयों को हमेशा याद करते है। आज वे भले ही हमारे बीच नही है, लेकिन स्वर्गलोक से परिवार वालो पर उनका आशिर्बाद बरसता रहता है।

मछलीशहर के भाजपा सांसद बीपी सरोज ने कहा उन्होंने पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन- जन तक पहुंचाने के साथ विद्यार्थी जीवन से ही वे भाजपाई आंदोलन को मजबूत बनाने, गरीबों, पिछड़ों और समाज के पिछले कतार में खड़े लोगों के लिए संघर्ष करते रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कहा स्व. माता सेवक उपाध्याय जी जाति धर्म, पार्टी से उठकर एक अलग शख्शियत रहे। इतिहास उन्ही को याद करता है जो इतिहास बनाता है।

श्रद्धांजलि सभा में आए हुए मंत्री, सांसद के साथ सभी लोगो ने स्वर्गीय मातासेवक उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय, सन्तोष उपाध्याय, सुशील उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया। 

इस अवसर पर नगर पालिका जौनपुर के चेयरमैन दिनेश टण्डन, टीडी कालेज के प्रबंधक भाजपा नेता अशोक सिंह, भाजपा के बरिष्ठ नेता जगत नारायण दुबे, विवेक सिंह 'राजा', पूर्व मंत्री संगीता यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमला सिंह, अशोक उपाध्याय, शिक्षक नेता अखिलेश सिंह, जिलाध्यक्ष अमित सिंह, ओम प्रकाश सिंह, राजेश यादव, बीईओ राजीव यादव, संजीव सिंह, बिश्वजीत सहित भारी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी व सम्भ्रान्त नागरिक मौजूद रहे। 
Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: