झारखंड न्यूज
गिरिडीह । भाजपा के नेता सुबोध राय के हाथों पिस्टल से गोली चल गई। इस हादसे में भाजपा के ही पूर्व सांसद रविंद्र राय बाल-बाल बचे। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक पिस्टल से चली गोली टाइल्स से जा टकराई, जिससे टाइल्स के टुकड़े छिटक गये। इससे दो लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की स्थिति गंभीर है, जिसे इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया है।
Post A Comment: