चंदवक, जौनपुर।
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने रविवार की रात भ्रमण के दौरान सामुदायिक
स्वास्थ्य केन्द्र डोभी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पूरे अस्पताल का भ्रमण कर
जानकारी ली तथा सुधार लाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके बाद सामुदायिक
स्वास्थ्य केन्द्र पर ही रात्रि विश्राम किया।
डीएम अपने रात्रि कालीन भ्रमण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोभी रात 12 बजे पहुंचे। जहां पर उन्हें इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. जितेंद्र गुप्ता, वार्ड बॉय कैलाश, स्टॉफ नर्स संगीता, फार्मासिस्ट ज्ञानचंद व इस्लाम से मिले। उन्होंने अस्पताल के सभी विंग का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत लगभग एक बजे वार्ड नम्बर एक में रात्रि विश्राम किए। सुबह सवा छः बजे उठने के बाद एक बार पुनः निरीक्षण किया। इस दौरान पुरूष बाथरूम में पानी न आने से नाराजगी जाहिर की जिस पर देखा गया तो किसी ने बेसिन के नीचे से सप्लाई बंद कर दी थी। इसके बाद मरीजों को भोजन, नास्ते की जानकारी जेएसवाई लाभार्थी रीना देवी से ली। जन्म प्रमाण पत्र के बारे में फीडबैक लिए।
निरीक्षण के पश्चात उन्होंने कहा कि अभी काफी सुधार की आवश्यकता है। इसके बाद लगभग सात बजे वापस लौट गए। उनके जाने के बाद अस्पताल कर्मियों ने राहत की सांस ली। रात में जिलाधिकारी के आने की सूचना पर आनन-फानन में अधीक्षक डॉ. एसके वर्मा, बाबू मनोज कुमार सिंह सहित अन्य स्टाफ पहुंच गए।
jaunpuir se sanghrsh agrahari ki report
Post A Comment: